फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Now you can get your certificates verified till eight

डीडीयू : अब आठ तक करा सकेंगे प्रमाण पत्रों का सत्यापन

Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Now you can get your certificates verified till eight
छह अगस्त थी अंतिम तिथि, अभ्यर्थियों की मांग पर किया गया विस्तारित
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में प्रमाण पत्र सत्यापन से चूक गए अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। बीए को छोड़कर शेष सभी पाठ्यक्रमों में प्रमाणपत्र सत्यापन की अंतिम तिथि छह अगस्त थी। अब इसे बीए की तरह ही आठ अगस्त तक विस्तारित कर दिया गया है।

बीए पाठ्यक्रम में प्रथम चरण में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र सत्यापन का बुधवार को दूसरा दिन था। अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। यह प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आठ अगस्त तक दीक्षा भवन में चलेगी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में भी च्वॉइस लॉक की अंतिम तिथि आठ अगस्त है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रथम चरण की काउंसलिंग में प्रतिभाग नहीं किया या उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई वे द्वितीय चरण की काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। सीधे प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए 10 अगस्त तक पोर्टल खुला रहेगा। ऐसे अभ्यर्थी जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक हैं वे प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed