फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: New system of B.Tech admission started, admission will be given on 122 seats through JEE Mains

डीडीयू: बीटेक प्रवेश की नई व्यवस्था शुरू, 122 सीटों पर जेईई मेंस से मिलेगा प्रवेश

Fri, 11 Jul 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: New system of B.Tech admission started, admission will be given on 122 seats through JEE Mains
जेईई मेन के स्कोर के आधार पर प्रवेश के लिए 18 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन

डीडीयू में पहली बार बदलाव करते हुए 122 सीटों पर जेईई मेंस के परिणाम के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में बीटेक में प्रवेश प्रक्रिया में इस बार बदलाव किया गया है। इस वर्ष से जेईई मेन के स्कोर के आधार पर सीधे दाखिले की शुरुआत कर दी है। पहली बार डीडीयू ने बीटेक की कुल 600 सीटों में से 20 प्रतिशत यानी 122 सीटें जेईई मेन के आधार पर भरने की व्यवस्था लागू की है।
डीडीयू में अब तक बीटेक में 50 प्रतिशत सीटों पर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा और 50 प्रतिशत सीटों पर यूपीटीयू (एकेटीयू) के माध्यम से दाखिला होता था। इस बार इसमें बदलाव करते हुए 50 प्रतिशत सीटें डीडीयू की प्रवेश परीक्षा, 30 प्रतिशत एकेटीयू के स्टेट काउंसिलिंग और शेष 20 प्रतिशत सीटें जेईई मेन के अंकों के आधार पर किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि जेईई मेन कोटे के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। और इसके लिए अभ्यर्थी 18 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल www.dduguadmission.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीटेक में कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और आईटी में 1505150 सीटें हैं, जिनमें 30-30 सीटें जेईई मेन कोटे के तहत भरी जाएंगी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 75-75 सीटों में से प्रत्येक के 16 सीटें जेईई मेन कोटे से भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि बीटेक की 50 प्रतिशत सीटों के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। साथ ही बीटेक और बीफार्म द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी 18 जुलाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed