फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Guacta roared...warned of boycotting the exam

डीडीयू : गुआक्टा ने भरी हुंकार...दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 22 Nov 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Guacta roared...warned of boycotting the exam
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) के आह्वान पर बृहस्पतिवार को एडेड महाविद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े किसी जिम्मेदार के नहीं पहुंचने पर संघ ने विषम सेमेस्टर परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा व नोडल केंद्र से बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत गुआक्टा के आह्वान पर एडेड महाविद्यालय के शिक्षक बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचने लगे। धरने के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते रहे। धरने के दौरान कुलपति के प्रशासनिक भवन पहुंचने और बिना उनसे मिले चले जाने पर शिक्षक आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

शाम तक धरना स्थल पर विश्वविद्यालय प्रशासन के किसी जिम्मेदार के नहीं पहुंचने पर गुआक्टा के अध्यक्ष प्रो. लोकेश त्रिपाठी व महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की सभी प्रकार की प्रायोगिक परीक्षाओं, विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के बहिष्कार और नोडल केंद्र से बहिष्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक कुलपति उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक कोई वार्ता नहीं होगी और क्रमिक बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान प्रो. केडी तिवारी, प्रो. एसएन शर्मा, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, प्रो. सुशील राय, प्रो. राम अवतार वर्मा, प्रो. अनंत कीर्ति तिवारी, प्रो. पूजा नायक, प्रो. नित्यानंद, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. श्याम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed