{"_id":"671c18fef59abf8c57032dc4","slug":"gorakhpur-news-ddu-four-students-of-sanskrit-department-will-participate-in-state-level-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727483-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: संस्कृत विभाग के चार छात्र करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: संस्कृत विभाग के चार छात्र करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ में 26- 27 अक्तूबर को आयोजित होने वाली संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विभाग के चार छात्रों ने अपना स्थान बनाया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के सौरभ मिश्र, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के उदय प्रताप सिंह और संस्कृत गीत प्रतियोगिता युवा वर्ग में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के अनु निषाद व स्नातक प्रथम सेमेस्टर के दुर्गेश शुक्ला का चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता दो माह से चल रही है। सर्वप्रथम जनपद स्तर पर चयनित होने वाले छात्र मंडल स्तर पर प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। पुनः मंडल स्तर पर जो प्रतिभागी चयनित होते हैं उन्हें ही राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होता है। संस्कृत भाषण का विषय संस्कृत में जीविकोपार्जन के क्षेत्र एवं उनको प्राप्त करने के उपाय व संस्कृत गीतों में लोकगीत, कजरी, चैता, राष्ट्रीय गीत आदि हैं।