फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU entrance exams completed, now waiting for results

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश परीक्षाएं संपन्न, अब परिणाम का इंतजार

Wed, 10 Jul 2024 06:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU entrance exams completed, now waiting for results
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाएं मंगलवार को संपन्न हो गईं। मंगलवार को सुबह के सत्र में बीपीएड की शारीरिक योग्यता परीक्षा में कुल पंजीकृत 66 अभ्यर्थियों में से 53 उपस्थित रहे। शाम के सत्र में आयोजित एमएससी कृषि की परीक्षा में कुल 504 यानी 91.63 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक के कुल 45 पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले 37104 अभ्यर्थियों के लिए तेरह दिन तक 25 पालियों में परीक्षाएं आयोजित हुईं। 76 केंद्रों पर आयोजित सभी परीक्षाएं शुचितापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुईं। प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रवेश प्रकोष्ठ के सभी सदस्याओं और कर्मचारियों को बधाई दी है। उनके इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन

13 तक इंटरमीडिएट के अंकपत्र अपलोड करें अभ्यर्थी
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन करते समय इंटरमीडिएट का अंक पत्र अपलोड नहीं किया था, विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे अनुरोध किया है कि वह अपना अंकपत्र इसके लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवश्यक रूप से अपलोड कर दें। अंतिम तिथि 13 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश समिति की बैठक आज
विश्वविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में होगी। इसमें सत्र 2024-25 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के सम्बन्ध में विचार विमर्श के बाद कई अहम फैसले लिए जाएंगे। बैठक में ऑनलाइन काउंसिलिंग की विस्तृत योजना से अवगत कराकर स्वीकृत ली जाएगी। फाइनल सीट मैट्रिक्स हर विभाग और हर संकाय की बनाई गई है, उसे भी स्वीकृति दी जाएगी। जिन कॉलेजों में एडमिशन करना है, उनकी भी सीट मैट्रिक्स ली जाएगी। उसे स्वीकृति दी जाएगी। विभिन्न कोर्स की शुल्क संरचना को भी अनुमोदित किया जाएगा। बुधवार को ही विकास समिति की भी बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article