{"_id":"688e73e1649e1af44b00236d","slug":"gorakhpur-news-ddu-application-process-will-start-again-for-admission-in-27-subjects-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1024408-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : 27 विषयों में प्रवेश के लिए दोबारा शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : 27 विषयों में प्रवेश के लिए दोबारा शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
विज्ञापन
पांच अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की चल रही तैयारी
सीटों से कम आवेदन के कारण बिना परीक्षा लिया गया प्रवेश, रिक्त सीटों के लिए दोबारा आवेदन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के लगभग 27 विषयों में प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। संभावना है कि 5 अगस्त से आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाए।
डीडीयू में इस सत्र में 27 ऐसे विषय थे जिनमें सीटों से कम आवेदन आए थे। इसलिए उन विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा नहीं हुई। 18 जुलाई से संबंधित विषयों में सीधा प्रवेश भी दिया जाने लगा। अन्य विषयों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी, इसे देखते हुए उन विषयों में प्रवेश अब भी चल रहा है। अब उन 27 विषयों में प्रवेश बंद कर रिक्त सीटों के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाए जाने का निर्णय लिया गया है। सीधे प्रवेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के पास भी 4 अगस्त तक शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करने का अंतिम मौका है।
....
इन विभागों में संचालित होते हैं विषय
डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 विभागों में ये 27 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोविज्ञान, हिंदी, रक्षा अध्ययन, रसायनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विभाग, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्र, वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी, ललित कला एवं संगीत, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय, विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के अधीन संचालित होते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डीडीयू में प्रवेश के लिए 84 फीसदी छात्रों ने जमा किए शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीडीयू में (बीए को छोड़कर) अन्य विषयों में प्रवेश के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो अगस्त थी। इस दौरान करीब 84 फीसदी छात्रों ने अपना शुल्क जमा किया। पहले दिन करीब आठ सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराकर प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देश पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। प्रथम चरण में आवंटन हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को उसके बाद शुल्क जमा करने का मौका नहीं मिलेगा। काउंसिलिंग के पहले चरण में परिसर की 6311 तथा कॉलेजों की 2578 सीटें आवंटित की गई थीं। इन अभ्यर्थियों को शुल्क जमा कर प्रमाण पत्र सत्यापन कराना है। सत्यापन प्रक्रिया के पहले दिन अभ्यर्थियों की भीड़ से परिसर में काफी चहल-पहल रही। यह प्रक्रिया सोमवार से फिर शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगी।
...
पांच से शुरू होगी दूसरे चरण की काउंसिलिंग
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के लिए प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू होगी। प्रवेश परीक्षाओं में शामिल वे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रथम काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया है, वह द्वितीय काउंसिलिंग में ऑनलाइन प्रतिभाग कर चॉइस लॉक कर सकते हैं।