फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dancers suspected of murder, police

Gorakhpur News: नर्तकियों पर हत्या का शक, पूछताछ में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

Tue, 20 Aug 2024 05:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dancers suspected of murder, police
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के जंगल मातादीन में घर के परिसर में मिली कथित अमित के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। युवक को लोग अमित के नाम से पुकारते थे, वह डेढ़ माह से नर्तकियों के साथ रह रहा था। इतने दिन रहने के बाद भी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। अभी तक की पूछताछ में हत्या का शक नर्तकियों पर ही जा रहा है। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अमित के शव की पहचान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

जंगल मातादीन मलिन बस्ती में शनिवार की रात मकान मालिक शालिम प्रसाद के चहारदीवारी के अंदर नर्तकी जिया के किराए के कमरे के सामने कनइल के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला था। 28 वर्षीय युवक को लोग अमित कुमार के नाम से जानते थे। युवक का शव हत्या कर चादर पर लिटाया गया था। चादर खून से सना हुआ था व पास में खुरपी व स्कूटी पड़ी थी। कालोनी निवासी एक महिला रविवार की सुबह गेट खोलकर चहारदीवारी के अंदर कनइल का फूल तोड़ने गई तो शव दिखा और उसने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


कालोनी के लोगों ने पुलिस को खबर किया। शाहपुर पुलिस ने शव समेत वहा पड़ा सभी सामान कब्जे में ले लिया। साथ ही खजनी के खुटनहा निवासी आर्केस्ट्रा की नर्तकी किराएदार जिया खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि हिरासत में ली गई नर्तकी अमित के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस अमित की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed