{"_id":"681d15fe82bc6d2b79056796","slug":"gorakhpur-news-current-passed-through-the-machine-five-workers-got-burnt-two-got-serious-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-929491-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मशीन में उतरा करंट, पांच मजदूर झुलसे, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मशीन में उतरा करंट, पांच मजदूर झुलसे, दो गंभीर
Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के ग्राम समस्तपुर मुड़िला गांव में नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन का लोहा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को छू गया। इससे मशीन में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से पांच मजदूर झुलस गए। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को मुड़िला गांव के निकट नहर पर पुल बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए बड़ी मिक्सर मशीन लाई गई थी। शाम करीब चार बजे मशीन की लिफ्ट का लोहा ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से छू जाने से मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। इससे काम कर रहे पांच लोग करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन