फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Crores of rupees of account holders were looted, they locked the office and fled

Gorakhpur News: खाताधारकों के करोड़ों रुपये हड़पे, जालसाजों ने खोल रखा था प्राइवेट बैंक- ऐसे हुई जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 01:17 AM IST
सार

एजेंट मुख्य रूप से फल-सब्जी बेचने वाले, किराना दुकान चलाने वाले और आम लोग थे, जिन्हें आकर्षक ब्याज की झूठी जानकारी देकर रुपये जमा करा रहे थे। यहीं नहीं सुनील और उसके एजेंट लोगों को प्रतिदिन, मासिक और फिक्स राशि जमा कराने का लालच देते थे। इसके अलावा सुनील ने अपने घर के आसपास के लोगों से भी पैसे जमा कराया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Crores of rupees of account holders were looted, they locked the office and fled
आरोपी का मकान जिसमें ऑफिस खोला गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बिछिया हनुमान मंदिर के पास प्राइवेट बैंक खोलकर जालसाज सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भाग गया। 9 अगस्त से लगातार कार्यालय में ताला बंद देख खाताधारकों ने बुधवार को कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पीड़ितों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जंगल तुलसीराम बिछिया हनुमान मंदिर निवासी सुनील चौहान ने अपने घर में ही आवर गोल्डन फ्यूचर निधि लिमिटेड के नाम से बैंक खोला था। सुनील इस बैंक का सीईओ था। इसके साथ ही कई एजेंटों की मदद से गांव और शहर में लोगों से रुपये जमा करता था।
विज्ञापन


एजेंट मुख्य रूप से फल-सब्जी बेचने वाले, किराना दुकान चलाने वाले और आम लोग थे, जिन्हें आकर्षक ब्याज की झूठी जानकारी देकर रुपये जमा करा रहे थे। यहीं नहीं सुनील और उसके एजेंट लोगों को प्रतिदिन, मासिक और फिक्स राशि जमा कराने का लालच देते थे। इसके अलावा सुनील ने अपने घर के आसपास के लोगों से भी पैसे जमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब खाताधारक तय समय पर अपना रुपया निकालने बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि 9 अगस्त से बैंक लगातार बंद है। कई बार पता करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उनका धैर्य जवाब दे गया।


बुधवार दोपहर को सैकड़ों लोग बैंक ऑफिस के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के गुस्से को देखते हुए लोगों को समझाया और शांत कराया। कंचन यादव समेत कई पीड़ितों ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल चुके हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed