{"_id":"6685f94be3b04d14790d91e7","slug":"gorakhpur-news-crocodile-seen-in-rapti-riverpanic-among-people-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-609906-2024-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानसून के आते ही बढ़ा राप्ती नदी का जलस्तर, लोगों को तैरते दिखा मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानसून के आते ही बढ़ा राप्ती नदी का जलस्तर, लोगों को तैरते दिखा मगरमच्छ, हड़कंप
Thu, 04 Jul 2024 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में दिखा मगरमच्छ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माानसून आगमन के साथ ही राप्ती नदी में जलस्तर बढ़ा है। इसके साथ ही दो दिनों से एक मगरमच्छ भी पानी में दिखाई दे रहा है। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बहाव तेज होने की वजह से यह मगरमच्छ भी कहीं से बहकर आ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह यह डोमिनगढ़ के पास देखा गया। शाम को राजघाट पुल के पास देखा गया। बुधवार को भी इसे राजघाट पुल के पास देखा गया। स्थानीय युवक नदी किनारे जाकर मगरमच्छ की फोटो और वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि नदी में मगरमच्छ दिखने की कोई सूचना नहीं है। यदि ऐसा कुछ देखा गया है तो रेस्क्यू टीम भेजकर उसको रेस्क्यू करवाया जाएगा। बारिश में नदी का बहाव तेज होने की वजह से मगरमच्छ बहकर आ जाते हैं।
विज्ञापन