{"_id":"68e6cb6efe162ee19200b061","slug":"gorakhpur-news-cricket-gorakhpur-won-the-title-by-defeating-deoria-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1096389-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : गोरखपुर ने देवरिया को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : गोरखपुर ने देवरिया को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला गया फाइनल मुकाबला
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया। इसमें गोरखपुर ने देवरिया को नौ विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
मैच में देवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 10 ओवर के मैच में देवरिया की टीम सभी विकेट खोकर 52 रन पर सिमट गई। 53 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर की टीम ने एक विकेट खोकर के छठवें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और विजेता बनीं। देवरिया के मात्र एक सफल गेंदबाज माही रहे जिन्होंने गोरखपुर के विशाल यादव का विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गोरखपुर के अरमान खान को मिला। उन्होंने 39 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देवरिया के खिलाड़ी वेद को दिया गया।
इसके पहले मैच का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ मेडल और प्रमाण पत्र एमएसआई इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान, अखिलेश्वर ने दिया। इस अवसर पर क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. अरुणेंद्र राय, आलोक श्रीवास्तव, अमरुद्दीन अंसारी, सुशील त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, हरिकेश सिंह, नसीम अहमद, जयप्रकाश यादव, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।