{"_id":"67e6fa2beb429d1bc9010d32","slug":"gorakhpur-news-couple-swindled-rs-1750-lakh-in-the-name-of-land-deed-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-884175-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन बैनामा करने के नाम पर दंपती ने हड़पे 17.50 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन बैनामा करने के नाम पर दंपती ने हड़पे 17.50 लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
खोराबार। कैंट थाना क्षेत्र के बिलंदपुर मुहल्ले के निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने जमीन बैनामा कराने के नाम पर ठगी का केस दर्ज किया है। प्रदीप ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दंपती पर जमीन बैनामा करने के नाम पर 17.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रदीप कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मोहल्ले के रहने वाले विनोद कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी अपराजिता माथुर ने खोराबार क्षेत्र के कोनी गांव के पास जमीन देने के नाम पर 17.50 लाख रुपये ले लिए। जब बैनामा का समय आया तो आनाकानी करने लगे। आरोपी अपना बिलंदपुर का मकान बेचकर फरार हैं। जब पीड़ित ने आरोपियों के बारे में जांच-पड़ताल की तो पता चला कि दोनों रामगढ़ताल स्थित पाम पैराडाइज में रहते हैं। जब यहां पहुंचा तो पता चला कि यहां भी बैंक ने फ्लैट में ताला लगा दिया था।