फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Controversial banner creates stir in Nakaha, three youths detained

Gorakhpur News: विवादित बैनर से नकहा में हड़कंप, तीन युवक हिरासत में- भीड़ हो गई थी इकट्ठा

Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 01:47 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दुकान की शटर के ऊपर लटक रहे बैनर पर भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। ये बातें आपत्तिजनक हैं, इसलिए खबर में इनका जिक्र नहीं किया जा रहा है। सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने जब यह बैनर देखा, तो इलाके में चर्चा फैल गई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Controversial banner creates stir in Nakaha, three youths detained
नकहा नंबर एक में लगा विवादित बैनर - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा नंबर एक में मंगलवार को लगाए गए एक विवादित बैनर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं तो कुछ लोग मौके पर वीडियो बनाने लगे। वहां स्थानीय कुछ लोग उनसे उलझ गए। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दुकान की शटर के ऊपर लटक रहे बैनर पर भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। ये बातें आपत्तिजनक हैं, इसलिए खबर में इनका जिक्र नहीं किया जा रहा है। सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने जब यह बैनर देखा, तो इलाके में चर्चा फैल गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों से स्थानीय युवक उलझ पड़े, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चिलुआताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के दौरान पुलिस को नकहा रेलवे स्टेशन से लेकर बरगदवां स्पोर्ट्स कॉलेज तक की दीवारों पर भी इसी तरह के पोस्टर लगे मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी नहीं ली।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत सभी पोस्टर और बैनर हटवा दिए। थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि इन बैनरों को लगाने के पीछे किसकी मंशा थी और इसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल इलाके में स्थिति शांत बनी हुई है, लेकिन पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed