फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Construction of a multi-storey building is going on in Baulia Colony for railway workers.

बदल रहा है गोरखपुर: रेलकर्मियों के लिए बौलिया कॉलोनी में बहुमंजिली इमारत का हो रहा निर्माण, जल्द मिलेगा आवास

Sun, 09 Feb 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur,  Construction of a multi-storey building is going on in Baulia Colony for railway workers.
निर्माणाधीन इमारत - फोटो : स्त्रोत- रेलवे

रेलकर्मियों को रहने के लिए जल्द ही बेहतर आवास मिलेगा। इसके लिए बौलिया रेलवे कॉलोनी में टाइप-थ्री आवास उपलब्ध कराने के लिए बहुमंंजिली इमारत का निर्माण हो रहा है। इसके तहत कुल 100 फ्लैट बनाए जाएंगे। साथ ही पार्किंग की भी सुविधा रहेगी। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


बौलिया कॉलोनी में बहुमंजिली इमारत के तहत तीन टावर बनाए जा रहे हैं। इसमें दो टावर आठ जबकि एक टावर नौ मंजिला है। अभी छठवें तल का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्येक तल पर चार फ्लैट वाले इन टावरों में टाइप-थ्री के कुल 100 फ्लैट व एक कम्यूनिटी सेंटर की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन


इसका निर्माण रेल भूमि विकास प्राधिकरण करवा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलकर्मियों की सुविधा एवं उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवास में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं मिलेंगी
आवास में मॉडर्न फ्लोर, सेनेट्री फिटिंग, किचन में काउंटर टॉप, लिफ्ट, एलपीजी गैस पाइप लाइन व पावर बैकअप जैसी हर सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां रहने वालों के लिए 125 यूनिट कार पार्किंग की सुविधा के साथ ड्राइव-वे और लैंड स्केप डिजाइन युक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed