फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Congressmen reached the homes of those who lost their lives in the Mahakumbh accident, consoled.

Gorakhpur News: महाकुंभ हादसे में जान गंवाने वालों के घर पहुंचे कांग्रेसी, दी सांत्वना

Mon, 03 Feb 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Congressmen reached the homes of those who lost their lives in the Mahakumbh accident, consoled.
गोरखपुर। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ और वापस लौटने के दौरान हादसे में जान गंवाने वालों के घर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इन परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। हादसों में मरने वालों को 50 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और एक-एक सदस्य के नौकरी की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र प्रताप मल्ल और निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उनवल के वार्ड नंबर 4 निवासी पन्नेलाल निषाद, नगीना देवी पत्नी मोतीलाल निषाद, झंगहा क्षेत्र के बक्सूरी गांव निवासी प्रभुनाथ गुप्ता, चौरीचौरा क्षेत्र के गांव भाऊपुर में लाली देवी, उर्मिला देवी आदि लोगों के घर पहुंचे। प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि प्रयागराज में प्रदेश सरकार भीड़ का प्रबंधन करने में विफल रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद जमाल, मधुसूदन तिवारी, जितेंद्र पांडेय, ज्ञान पांडेय, संतोष मिश्रा, राजकुमार पासवान, नंदकिशोर चौहान, स्नेहलता गौतम, राजेश तिवारी, अमर पासवान, दिलीप निषाद, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed