फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Complete the work of mini sports stadium by October 15: GDA Vice President

15 अक्तूबर तक पूरा करें मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का कार्य : जीडीए उपाध्यक्ष

Sun, 06 Oct 2024 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Complete the work of mini sports stadium by October 15: GDA Vice President
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर के भाटी विहार में निर्माणाधीन मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर 15 अक्टूबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक भवन, बैडमिंटन कोर्ट, मल्टीपरपज हाॅल की प्रगति उन्हें संतोषजनक मिली। इसका निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से हो रहा है।
विज्ञापन

जीडीए ने मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि दीपावली के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर सकते हैं। उपाध्यक्ष ने करीम नगर से चरगांवा तक प्रस्तावित स्मार्ट रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जो निर्माण व पेड़ बाधा बन रहे हैं, उनको शिफ्ट कराया जाए। बिजली के तारों तथा अन्य यूटिलिटीज को शिफ्ट कराने के लिए विभागों से समन्वय बनाएं। शिफ्टिंग के लिए स्थानीय पार्षद का सहयोग लें।
विज्ञापन

निरीक्षण में प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता अरुण कुमार तायल, अवर अभियंता प्रवीण गुप्ता भी मौजूद रहे।

-----------
कांप्लेक्स में मिलेंगी ये सुविधाएं
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप खेलों को बढ़ावा देने के लिए जीडीए लगभग सवा पांच करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्पोटर्स कांप्लेक्स बना रहा है। इसमें एथलीटों के लिए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक भी बन रहा है। यह ट्रैक 200 मीटर का होगा। लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में विकसित हो रहे इस मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशासनिक भवन, बहुउद्देशीय हाल की सुविधा होगी। खिलाड़ियों के लिए यहां मैदान भी बनाया गया है। इस कांप्लेक्स में 10 मीटर पिस्टल, राइफल शूटिंग, लाॅन टेनिस के प्रशिक्षण की भी सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही वाॅलीबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा भी मिलेगी। रनिंग ट्रैक चार लेन का बनाया जाएगा। कुश्ती के अभ्यास के लिए अखाड़ा भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed