फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cockroaches were roaming in the store of Reliance Mart. Insects found in pulses

Gorakhpur News: रिलायंस मार्ट के स्टोर में घूम रहे थे कॉकरोच.. दाल में मिले कीड़े

Sun, 20 Oct 2024 04:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Cockroaches were roaming in the store of Reliance Mart. Insects found in pulses
मोहद्दीपुर ​स्थित रिलायंस मार्ट में खाद्य सामग्री में कीड़े होने की जांच करने पहुंची खाद्य सुरक
गोरखपुर। मोहद्दीपुर स्थित रिलायंस मार्ट में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सुधीर कुमार की अगुवाई में पहुंची जांच टीम ने काउंटर और स्टोर में रखीं सामग्रियों की जांच की। इस दौरान दाल में कीड़े मिले, जबकि स्टोर में भी कॉकरोच घूम रहे थे। यहां से दाल, बेसन और सूजी के पांच नमूने लिए गए। मार्ट के संचालक को नोटिस दिया गया है। मौके से दो क्विंटल दाल जब्त की गई है। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




एक ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से शिकायत की थी कि मोहद्दीपुर स्थित रिलायंस मार्ट में बिकने वाले दाल, चावल व अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती है। शनिवार दोपहर में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुधीर कुमार की अगुवाई में एफएसओ हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रतिमा तिवारी, आभा, नागेंद्र आदि की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन




टीम ने पाया कि काउंटर से बिकने वाली मिक्स दाल में कीड़े दिख रहे थे। इसका नमूना लिया गया। साथ ही बेसन और सूजी के भी नमूने लिए गए। इसके बाद टीम मार्ट के स्टोर में पहुंची। टीम ने देखा कि स्टोर में कॉकरोच घूम रहे थे और वहां रखी करीब दो क्विंटल दाल में भी कीड़े थे। इसके बाद टीम ने वहां रखी दाल को जब्त करा दिया। इसके बाद भंडारण की खराब व्यवस्था और गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर स्टोर संचालक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



शिकायत के आधार पर रिलायंस मार्ट में जांच की गई। वहां से दाल, सूजी और बेसन के कुल पांच नमूने लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। कीड़े वाली दाल जब्त कर ली गई है। नमूनों के परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। स्टोर संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।



-डॉ. सुधीर कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed