{"_id":"68dc383d23e1be47fb0e5783","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-will-worship-girls-today-will-arrange-a-feast-and-give-gifts-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1087958-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे कन्या पूजन, भोज कराकर देंगे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी आज करेंगे कन्या पूजन, भोज कराकर देंगे उपहार
विज्ञापन
नवरात्र की नवमी को मां सिद्धिदात्री की करेंगे आराधना
दशहरा के दिन शोभायात्रा के बाद दंडाधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र की नवमी यानी बुधवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद कन्या पूजन करेंगे। कन्याओं के पांव पखार कर पूजन-अर्चन कर उन्हें भोज कराएंगे और उपहार देंगे। परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बुधवार को नवरात्र की नवमी है। हर साल नवमी के दिन सीएम योगी कुंवारी कन्याओं के पांव पखार कर पूजन-अर्चन करते हैं। इसके साथ ही कन्याओं को अपने हाथों से भोजन कराते हैं। कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भेंट करते हैं। गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी दो अक्तूबर विजयदशमी के दिन गुरु गोरक्षनाथ का विशिष्ट पूजन करेंगे। इस दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर विशिष्ट पोशाक में नजर आएंगे।
इसके बाद मंदिर में स्थापित सभी देव विग्रह की पूजा करेंगे। शाम को परंपरागत विजयादशमी शोभायात्रा में शामिल होंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली इस शोभायात्रा का समापन मानसरोवर रामलीला मैदान में होगा। वहां गोरक्षपीठाधीश्वर, भगवान श्रीराम का पूजन व राज्याभिषेक करेंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर शोभायात्रा के बाद गोरखनाथ मंदिर में दंडाधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह नाथपंथ की परंपरा का हिस्सा है।