श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। गोरखनाथ मंदिर के उत्सवधर्मी एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार रात लखनऊ से यहां पहुंचे।
श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने विधि-विधान से की पूजा,लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:03 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर सीएम योगी शनिवार पूर्वाह्न से मध्य रात्रि तक योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रत रहे। पूर्वाह्न उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि-विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन