फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi will inaugurate Kalyan Mandapam in Surajkund today

Gorakhpur News: सूरजकुंड में आज कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi will inaugurate Kalyan Mandapam in Surajkund today
लोकार्पण समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित होंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूरजकुंड में बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण मंडपम का लोकार्पण व निरीक्षण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नगर निगम ने चार करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से इस कल्याण मंडपम का निर्माण कराया है।
मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंच से सम्मानित करेंगे। सूरजकुंड कल्याण मंडपम के निर्माण से 10 वार्डों की करीब 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी। इससे पूर्व निगम की ओर से खोराबार में एक कल्याण मंडपम का लोकार्पण कराया जा चुका है। इसके अलावा मानबेला, मोहरीपुर, राप्तीनगर, बिछिया एवं नकहा में कल्याण मंडपम निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


कल्याण मंडपम में मिलेंगी ये सुविधाएं
करीब 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में वातानुकूलित बड़ा हॉल, किचन और पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसमें 5 एसी कमरे, डॉरमेट्री के साथ-साथ स्नानघर, शौचालय की व्यवस्था है। कल्याण मंडपम के निर्माण से शहर के मध्यम वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रम के लिए सस्ता एवं किफायती दर पर बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed