{"_id":"68f53e39e43880384c0ea31f","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-adityanath-will-visit-vantangiya-village-for-the-ninth-time-as-chief-minister-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1108508-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुख्यमंत्री के रूप में नौंवी बार वनटांगिया गांव पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुख्यमंत्री के रूप में नौंवी बार वनटांगिया गांव पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी को लेकर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया समुदाय के गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में उल्लास है। सोमवार को नौवीं बार मुख्यमंत्री इन वनवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे।
करीब 100 साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को अभिशप्त रहे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह है 2017 से ही मुख्यमंत्री योगी का इस गांव में दीपोत्सव मनाना। योगी यहां वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद दीपावली मनाते रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां भव्य कार्यक्रम होने लगा। बतौर मुख्यमंत्री वह सोमवार को लगातार नौवीं बार वनटांगियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए लड़कर 2010 में उनको अधिकार पत्र दिलाया। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बने तो वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासन प्रदत्त सभी सुविधाओं का हकदार बना दिया। उन्होंने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, जैसे संसाधनों के साथ ही यहां रहने वालों को जनहित की सभी योजनाओं से आच्छादित कर दिया है। वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने रविवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तो गांव के लोग भी उमंग-तरंग के साथ स्वागत को तैयार हैं।