{"_id":"671d68146fe0047358041484","slug":"gorakhpur-news-cm-gave-rs-1-crore-for-the-construction-of-womens-hostel-in-mgp-college-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-728483-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमजीपी कॉलेज में महिला छात्रावास निर्माण को सीएम ने दिए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमजीपी कॉलेज में महिला छात्रावास निर्माण को सीएम ने दिए एक करोड़
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में महिला छात्रावास के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्रदान की। कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों में छात्राओं की अधिकतम संख्या को देखते हुए सीएम ने यह अनुदान दिया।
शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव मनकेश्वर नाथ पांडेय और महात्मा गांधी पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य हरिनंदन श्रीवास्तव उपस्थिति में चेक प्रदान किया। मंकेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति की शिक्षा में योगदान को देखते हुए महिला छात्रावास के निर्माण के लिए अनुदान दिया। कहा कि इस सहयोग से लड़कियों के लिए 40 कमरों के छात्रावास का निर्माण प्रारंभ करेंगे। नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दुबे, प्रबंध समिति के अध्यक्ष गंगा दयाल श्रीवास्तव, राम नारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार एवं विद्यालय की प्रबंधक पूर्वी नारायण ने मुख्यमंत्री के प्रति इस सहयोग के लिए विशेष आभार प्रस्तुत किया।