फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cleaning is not being done in the corporation wards, preparations are on to take action against the supervisors

Gorakhpur News: निगम के वार्डाें में नहीं हो रही सफाई, सुपरवाइजरों पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cleaning is not being done in the corporation wards, preparations are on to take action against the supervisors
नगर आयुक्त ने बेतिहाता, वार्ड 62 व 63 में सड़कों पर देखा कूड़ा
विज्ञापन

बैठक कर अधिकारियों को लगाई फटकार
बोले काम नहीं करने वाले सफाई कर्मियों को हटाओ
गोरखपुर। नगर निगम के सफाई कर्मी मुख्य सड़कों पर ही सफाई कर रहे हैं। अंदर की गलियों में सफाई नहीं हो रही है। नगर आयुक्त बैठक कर इस बात को लेकर खुद फटकार लगाई। कहा कि काम नहीं करने वाले सफाई कर्मियों को तत्काल हटाएं। अब गलियों में कूड़ा दिखाई दिया तो सीधे सुपरवाइजरों पर कार्रवाई होगी।
नगर आयुक्त गोरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि वह मंगलवार सुबह कमिश्नर के घर जा रहे थे। बेतिहाता में गलियों में जहां-तहां गंदगी पड़ी थी। वार्ड 62 और 63 के भी ये ही हाल थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही सफाई हो रही है। सफाई सुपरवाइजरों को गलियों में भी सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही काम न करने वाले सफाई कर्मियों को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


नाले साफ नहीं, क्या कर रही है नाला गैंग
नगर आयुक्त गौरव सिंह ने कहा कि नाले साफ नहीं हैं। नाले गंदगी से पटे हैं। नाला गैंग में एक-दो सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाला गैंग एक महीने के लिए दी गई थी। कहा कि नाले साफ नहीं हो रहे हैं तो नाला गैंग को खत्म कर दें। साथ ही चेतावनी दी कि गंदगी के कारण नाला चोक हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed