फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Children were not found during inspection of Anganwadi centres, the operator did not show the register

Gorakhpur News: आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में नहीं मिले बच्चे, संचालिका ने नहीं दिखाया रजिस्टर

Sun, 03 Aug 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Children were not found during inspection of Anganwadi centres, the operator did not show the register
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी के आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण में कोई बच्चा नहीं मिला। वहां देखकर ऐसा नहीं लगा कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जब रजिस्टर मांगा गया तो वह उपलब्ध नहीं करा सकी। नाराज होकर उपाध्यक्ष ने इसकी शिकायत निदेशक बाल विकास से करने की चेतावनी दी।
चारू चौधरी ने बताया कि उन्होंने हांसुपुर व हांसूपुर चौराहा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहां आंगनबाड़ी घर में संचालित है। दोनों केंद्रों पर न बच्चे थे और न ही माहौल। हांसूपुर व हासूपुर चौराहा केंद्रों पर क्रमश: 30 और 15 बच्चे पंजीकृत हैं। संचालिका ने पूछे जाने पर जवाब दिया अभी रजिस्टर नहीं है। सुपरवाइजर सुनीता सिंह को पहले भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए पोषाहार देती है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। लेकिन केंद्रों की हालत बद से बदतर है। केंद्र पर जब बच्चे ही नहीं आते हैं तो उनके नाम पर लिया जाने वाला पोषाहार क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
उपाध्यक्ष के निरीक्षण की जानकारी होने पर मैने मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य सेविका को चेतावनी देते हुए उसका एक माह का वेतन रोक दिया है। जब तक बच्चों की उपस्थिति आंगनबाड़ी केंद्र पर सुनिश्चित नहीं होगी तब तक वेतन नहीं मिलेगा।
- अभिनव कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed