फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chief Minister Janta Seva buses will be operated on 10 rural routes.

Gorakhpur News: 10 ग्रामीण रूटों संचालित की जाएंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें

Mon, 20 Oct 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chief Minister Janta Seva buses will be operated on 10 rural routes.
निगम क्षेत्र के लगभग 40 ग्रामीण रूटों पर 40 बसें चलाने की तैयारी, तैयारी किए जा रहे रूट
विज्ञापन

किराया होगा कम, रात में ग्रामीण क्षेत्रों में ही खड़ी होंगी बसें

गोरखपुर। परिवहन निगम 10 ग्रामीण रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों का संचालन करेगा। इसको लेकर रूटों का निर्धारण किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर परिवहन निगम की ओर से रूट निर्धारित कर लिए जाएंगे।
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने की योजना है। आठ लाख किलोमीटर पूर्ण कर चुकी बसों को योजना के अंतर्गत 20 फीसदी कम किराये पर चलाया जाएगा। गोला, कैंपियरगंज, पीपीगंज, बांसगांव, सिकरीगंज आदि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 रूटों को तैयार किया जा रहा है। इसका किराया 20 फीसदी कम कर नए सिरे से तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि परिहवन निगम के क्षेत्र में 40 रूटों पर 40 बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें 100 किलोमीटर के दायरे में ही चलेंगी। दिन की अंतिम फेरे के साथ ग्रामीण क्षेत्र में ही बसें खड़ी की जाएंगी। इससे सुबह-सुबह ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। वह बसों से शहर की तरफ आ सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाने की योजना है। इसके लिए क्षेत्र में 40 रूट व जिले में लगभग 10 रूट बनाए जाएंगे। कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed