{"_id":"68fbeb09c06ef8ca09044be7","slug":"gorakhpur-news-chhath-puja-gorakhpur-pune-special-train-ran-two-hours-late-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1112048-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : दो घंटे देर से चली गोरखपुर-पुणे स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : दो घंटे देर से चली गोरखपुर-पुणे स्पेशल
विज्ञापन
शुक्रवार को गोरखपुर के रास्ते चलाई गईं 10 स्पेशल ट्रेनें
लखनऊ, कानपुर, बरेली के रास्ते दिल्ली, पंजाब जाने लगे लोग
गोरखपुर। दिवाली के बाद काम पर लौटने वालों और छठ महापर्व पर घर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को गोरखपुर के रास्ते 10 स्पेशल ट्रेनें चलाईं। हालांकि, ट्रेनों की बढ़ी संख्या का असर संचालन पर पड़ रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर से पुणे जाने वाली पूजा विशेष ट्रेन संख्या 01416 अपने निर्धारित समय शाम 5:30 बजे के बजाय दो घंटे की देरी से रवाना हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर के रास्ते 24 अक्टूबर को 10 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें गोरखपुर-बहराइच, छपरा-अमृतसर, गोमती नगर-बंगलुरू, गोरखपुर-साबरमती, गोरखपुर-सीएसएमटी मुंबई, बहराइच-गोरखपुर, बढ़नी-आसनसोल, गोरखपुर-नारंगी, गोरखपुर-श्रीगंगानगर और गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने गांव पहुंचे थे। अब वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। रूटीन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी लेकिन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से उन्हें राहत मिल रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को विकल्प देने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों और आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।