फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chess Competition: Young players made a big move

शतरंज प्रतियोगिता : नन्हें खिलाड़ियों ने चली बड़ी चाल

Mon, 15 Sep 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chess Competition: Young players made a big move
गोरखपुर। अमर उजाला की तरफ से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता-2025 के पहले चरण के अंतर्गत शहर के चार विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इनमें केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 फर्टिलाइजर, नवल्स नेशनल अकादमी राप्ती नगर, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज सूरजकुंड और आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल पथरा, न्यू शिवपुरी कॉलोनी शामिल रहे।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता दो चरणों में हो रही है। पहले चरण में स्कूल स्तर पर चयन और दूसरे चरण में अंतर विद्यालय स्तर पर निर्णायक प्रतियोगिता। यह प्रतियोगिता अंडर-12 और अंडर-18 दो वर्गों में आयोजित की जा रही है। विद्यालय स्तर पर प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में तीन-तीन विजेता चुने गए हैं। ये चयनित खिलाड़ी अब अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन अमर उजाला की तरफ से निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। अंडर-12 और अंडर-18 दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 11,000 रुपये नकद, प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 5100 रुपये, तृतीय स्थान पर 2100 रुपये, जबकि सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं को 1100 रुपये नकद सहित सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed