फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cheap refined oil is being mixed in sesame oil and bran oil in mustard oil.

Gorakhpur News: तिल के तेल में सस्ता रिफाइंड और सरसों तेल में मिला रहे ब्रान ऑयल

Wed, 08 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cheap refined oil is being mixed in sesame oil and bran oil in mustard oil.
रहें होशियार : दिवाली में दीया जलाने पर इसका धुआं करेगा काफी नुकसान, काला पड़ सकता है घर का सामान
विज्ञापन

दिवाली से पहले तिल और सरसों के तेल की बढ़ी डिमांड

गोरखपुर। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक है। ऐसे में धंधेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। दिवाली में दीया जलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तिल व सरसों के तेल में मिलावट की जा रही है। धंधेबाज तिल के तेल में सस्ता रिफाइंड व केमिकलयुक्त रंग तो सरसों के तेल में ब्रान ऑयल (धान की भूसी के तेल) मिला रहे हैं। इस तेल से जलाए दीये के धुएं से जहां घर के सामान काले पड़ सकते हैं तो आपके फेफड़े की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता है।

दिवाली को लेकर सरसों व तिल के तेल की मांग बढ़ गई है। व्यापारी मांग को देखते हुए ज्यादा ऑर्डर भी दे रहे हैं। सस्ते तेल के चक्कर में इसी में कुछ धंधेबाज अपना नकली माल खपाने की तैयारी में हैं। धंधेबाज, गोरखपुर ही नहीं, आसपास के जिलों में भी मिलावटी तेल खपाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

बाजार में ब्रांडेड तिल का तेल 160 रुपये लीटर है। वहीं मिलावटी तिल का तेल लगभग 80 रुपये लीटर के आसपास बिक रहा है। सरसों का शुद्ध तेल 170 रुपये लीटर है। वहीं मिलावटी सरसों का तेल लगभग 50 से 60 रुपये सस्ता बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धंधेबाजों से व्यापारी भी परेशान
त्योहारों में तेल में मिलावट करने वाले धंधेबाज व्यापार खराब कर रहे हैं। इससे अच्छे दुकानदारों को भी ग्राहक शक की निगाहों से देख रहे हैं। मिलावट का धंधा बंद होना चाहिए।

- आनंद कुमार गुप्ता, व्यापारी, बसंतपुर
तेल में मिलावट को लेकर लोगों को जागरूक होना चाहिए। अगर मिलावट की पहचान कर ग्राहक दुकान से सामान नहीं खरीदेंगे तो इनका धंधा बंद हो जाएगा। हम सभी कंपनियों के ब्रांडेड तेल बेचते हैं।
- पवन सिंहानियां, व्यापारी, महेवा मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed