फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chaos over seniority list...no solution is being found

Gorakhpur News: वरिष्ठता सूची को लेकर मचा घमासान...नहीं हो रहा समाधान

Mon, 19 Aug 2024 06:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chaos over seniority list...no solution is being found
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को लेकर घमासान मचा हुआ है। तीन साल से सूची जारी नहीं हुई है। जो शिक्षक विश्वविद्यालय छोड़कर कहीं और चले गए हैं, उनका भी नाम पुरानी सूची में दर्ज है। पांच विभागों में विभागाध्यक्ष पद को लेकर विवाद की स्थिति है। कार्य परिषद में भी मामला उठा चुका है, लेकिन कमेटी बनाने तक ही मामला अटक गया और अभी तक सूची जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अंतिम सूची वर्ष 2001 में जारी हुई थी। इसके बाद बहुत सारे बदलाव हुए हैं। 16 शिक्षक तीन सालों में सेवानिवृत्त हो गए, जबकि 10 शिक्षक अब दूसरे विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ शिक्षकों की पदोन्नति हुई है। डिग्री कॉलेजों से कुछ शिक्षक विश्वविद्यालय में आ गए हैं, लेकिन उनका नाम विश्वविद्यालय की सूची में नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन

वरिष्ठता को लेकर विश्वविद्यालय में घमासान मचा हुआ है। गणित विभाग में प्रो उमा श्रीवास्तव ने प्रो. विजय कुमार श्रीवास्तव को विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल खड़ा कर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाया है। काॅमर्स में लंबे समय से विवाद चल रहा है। यहां प्रो. आरपी सिंह ने विभागाध्यक्ष प्रो श्रीवर्द्धन पाठक की वरिष्ठता पर सवाल उठाया है। उन्होंने अब कार्य परिषद के सदस्यों को पत्र भेजकर वरिष्ठता सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समाजशास्त्र विभाग में प्रो सुभि धूसिया विभागाध्यक्ष थीं, लेकिन इन्हें हटाकर प्रो अनुराग द्विवेदी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। प्रो. धूसिया ने मामले को लेकर राजभवन को भी पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। इसी तरह प्रो सुधा यादव ने भी वरिष्ठता सूची पर सवाल उठाया है। ये सारे मामले सामने आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी बनाने का निर्णय लिया। कहा गया कि एक महीने में सूची जारी की जाएगी और हर साल जून महीने में वरिष्ठता की सूची प्रकाशित की जाएगी। आपत्तियां आने पर निस्तारण कर अंतिम सूची जारी होगी। लेकिन, इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ।


ये शिक्षक दूसरी संस्थाओं में चले गए
श्वेता शेखर- वनस्पति विज्ञान- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
डॉ स्वर्णिमा सिंह, भूगोल विभाग- दिल्ली विश्वविद्यालय
शुभाकर डे-संगीत कला- बीएचयू वाराणसी
डॉ कपिंदर- प्राणि विज्ञान-इलाहाबाद विश्वविद्यालय
डॉ श्रद्धा शुक्ला- ललित कला- लखनऊ विश्वविद्यालय
डॉ. शायका तंजीर- अग्रेजी- दिल्ली विश्वविद्यालय
डॉ रुचिका सिंह- भूगोल विभाग- इलाहाबाद विश्वविद्यालय


ये हो चुके हैं सेवानिवृत्त, सूची में है नाम
प्रो. सुधाकर लाल श्रीवास्तव- इतिहास विभाग
प्राे. दमयंती तिवारी- हिंदी
प्रो. अवधेश तिवारी, कामर्स
प्रो. विनय पांडेय-कामर्स
प्राे. आनंद सेन गुप्ता- कामर्स
प्रो. ओपी पांडेय, रसायन विज्ञान
प्रो. नरेश भोक्ता- शिक्षा शास्त्र
प्रो. लल्लन यादव, भौतिकी
प्रो. शोभा गौंड़, शिक्षा शास्त्र
डा. सरिता पांडेय, शिक्षा शास्त्र
प्रो प्रदीप यादव, रक्षा अध्ययन
प्रो चंद्रभूषण गुप्ता, इतिहास
प्रो मुकुल शरण त्रिपाठी- प्राचीन इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed