फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Cement is also fake.factory caught in Belipar news in hindi

Gorakhpur News: सीमेंट भी नकली...बेलीपार में पकड़ी गई फैक्टरी, STF ने मारा छापा- 400 बोरी जब्त

Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

एसटीएफ ने गोदाम मालिक अभिषेक शुक्ला व दो मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित कंपनियों के अफसरों को भी इस बरामदगी की सूचना दी गई है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मड़वरिया कुआं चौकी के समीप एक गोदाम में नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी काफी दिनों से चल रही है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Cement is also fake.factory caught in Belipar news in hindi
पकड़ी गई नकली सीमेंट की फैक्टरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाने के मड़वरियां कुआं चौकी के समीप एक गोदाम में संचालित नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार की देर शाम फैक्टरी में छापा मारा। गोदाम में मौजूद 400 बोरी सीमेंट, अल्ट्राटेक व डालमिया कंपनी की 350 खाली बोरियाें के अलावा तौल मशीन, बोरी सिलने वाली मशीन के साथ कई अन्य सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन


एसटीएफ ने गोदाम मालिक अभिषेक शुक्ला व दो मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित कंपनियों के अफसरों को भी इस बरामदगी की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मड़वरिया कुआं चौकी के समीप एक गोदाम में नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी काफी दिनों से चल रही है।

इस फैक्टरी में कंडम सीमेंट मंगाकर उसे अल्ट्राटेक व डालमिया कंपनी की बोरियों में भरकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। जहां यह फैक्टरी संचालित थी, वहां से महज 250 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी भी है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार शाम को गोदाम में छापा मारकर सीमेंट की बोरियों के साथ खाली बोरियां, सीमेंट बनाने की सामग्री और पैकिंग करने के मैटेरियल बरामद कर बेलीपार थाने को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्राटेक व डालमिया कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर जांच के लिए बुलाया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों कंपनियों के अफसर थाने पहुंचेंगे। लखनऊ एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सीमेंट, पैकिंग मैटेरियल, कांटा आदि बरामद कर आवश्यक कार्य की जा रही है। फैक्टरी मालिक समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed