फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Celebrations erupt in Gorakhpur over India's victory in the Asia Cup final, with the city resounding with firecrackers.

Gorakhpur News: एशिया कप फाइनल में भारत की जीत पर गोरखपुर में जश्न, पटाखों से गूंजा शहर

Mon, 29 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Celebrations erupt in Gorakhpur over India's victory in the Asia Cup final, with the city resounding with firecrackers.
भारत की जीत पर घोषकंपनी चौराहे पर खुशी मनाते हुए। 
विजयदशमी से पहले पाकिस्तान के अहंकार का दहन, तिलक, शिवम और संजू की पारी की सराहना
विज्ञापन

गोरखपुर। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर गोरखपुर शहर में जबरदस्त जश्न शुरू हो गया। मैच खत्म होते ही मोहद्दीपुर, गोलघर, तारामंडल, असुरन, गोरखनाथ, बक्शीपुर, बेतियाहाता और बिलंदपुर जैसे प्रमुख इलाकों में आतिशबाजी होने लगी। सड़कों पर लोग उतर आए और जीत का जश्न मनाने लगे।
क्रिकेटप्रेमी शाम से ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके रहे। जिनके पास लाइव मैच देखने की सुविधा नहीं थी, वे लगातार ऑनलाइन स्कोर चेक करते रहे। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने कहा कि इस जीत के साथ ही विजयदशमी से पहले पाकिस्तान के घमंड का दहन हो गया।
विज्ञापन

जीत के नायकों में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और संजू सैमसन की शानदार पारियों की जमकर सराहना हो रही है। क्रिकेट प्रेमी दुर्गेश चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की। इसके बाद तिलक और शिवम ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज यादव, दुर्गेश सिंह, अजय दुबे, शक्ति सिंह, विजय सहित कई क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed