फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ceiling plaster fell on doctor in Nehru Hospital, eight stitches were required

Gorakhpur News: नेहरू चिकित्सालय में छत का प्लास्टर डॉक्टर पर गिरा, आठ टांके लगाए गए

Fri, 13 Dec 2024 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ceiling plaster fell on doctor in Nehru Hospital, eight stitches were required
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के वार्ड नंबर 15 के पास बृहस्पतिवार दोपहर में छत का प्लास्टर उपर गिरने से डॉ. वाणी आदित्या घायल हो गईं। उनके सिर में आठ टांके लगाए गए हैं। फिलहाल हालत सामान्य है। बताया जा रहा है कि नेहरू चिकित्सालय का भवन काफी पुराना हो चुका है। भवन के कई हिस्से जर्जर हैं। इसके बाद भी इसका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का नेहरू चिकित्सालय पुराना होने के कारण अक्सर छत के प्लास्टर टूट कर गिरते रहते हैं। वार्ड नंबर 15 के पास की छत को टिकाने के लिए दोनों तरफ से लोहे के पिलर का सहारा दिया गया है। लोहे के पतले पाइपों को रस्सी से बांधकर पिलर बनाए गए हैं। इसके भरोसे छत को टिकाया गया है। छत के जोड़ पर भी दरारें दिखायी दे रही हैं। यह स्थिति ग्राउंड फ्लोर के साथ ही पहले फ्लोर पर भी है। रैंप के सहारे मरीजों को वार्डों में ले जाया जाता है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक पाइप के गिरने के कारण भर्ती मरीज के साथ आए हुए तीमारदार के सिर पर चोट लग गई थी। अस्पताल में कई स्थानों पर पानी के लीकेज के साथ ही प्लास्टर भी उखड़ गए हैं। इधर, बृहस्पतिवार को दोपहर के समय वार्ड नंबर 15 के पास से गुजरते समय स्त्री एवं प्रसूति विभाग की वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. वाणी आदित्या पर अचानक छत का प्लास्टर सिर पर गिर गया। इसमें वह घायल हो गईं। उनका तत्काल इलाज किया गया। डॉक्टर के सिर में आठ टांके भी लगाए गए। डॉक्टर की हालत अभी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
- वर्जन
भवन की स्थिति से संबंधित प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन की तरफ यूपीसीएल को इस कार्य की जिम्मेदारी के लिए नामित किया गया है।
बलवीर, जेई, बीआरडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed