फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CCTV cameras will be installed in every coach of all NER trains

Gorakhpur News: एनईआर की सभी ट्रेनों के हर कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CCTV cameras will be installed in every coach of all NER trains
स्लीपर, एसी के कोच में चार कैमरे और जनरल श्रेणी के कोच में छह कैमरे लगाए जाएंगे
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से रेल प्रशासन ने लिया निर्णय, कोच की हो रही गिनती
एनईआर की कुल 88 एक्सप्रेस और 110 पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं
गोरखपुर। अब ट्रेन में यात्री सुरक्षा कवच से लैस रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी सभी ट्रेनों के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। कुल 2000 कोच में कैमरे लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए गोरखपुर मुख्यालय और तीनों मंडल लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच की गिनती भी शुरू हो गई है।
वंदेभारत, हमसफर और अमृत भारत ट्रेन में पहले से ही कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जबकि, जितने भी नए लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच आ रहे हैं, उनमें कैमरे लगकर आ रहे हैं। जो पहले के कोच हैं, अब उनमें भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की गई है। रेल प्रशासन की योजना के मुताबिक, दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पहले चरण में एलएचबी कोच और दूसरे चरण में पुराने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोच में कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन

एसी और स्लीपर कोच में चार-चार कैमरे लगाए जाएंगे, इसमें दो-दो दोनों प्रवेश द्वार के पास लगाए जाएंगे। जबकि, जनरल कोच में छह कैमरे लगेंगे। जनरल कोच में तीन प्रवेश द्वार होते हैं, दो-दो कैमरे प्रत्येक प्रवेश द्वार के पास रहेंगे, इससे गैलरी भी कवर हो जाएगी। इमू और मेमो ट्रेन में एक कैमरा प्रवेश द्वार और दूसरा गैलरी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 88 एक्सप्रेस और 110 पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इसमें गोरखपुर से 14 एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन सभी ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी कैमरे लगने से यात्रियाें की सुरक्षा बढ़ जाएगी। किसी भी आपराधिक घटना और बवाल की रिकॉर्डिंग रेल प्रशासन के पास रहेगी। इससे जांच में भी मदद मिलेगी, साथ ही चोरी की घटनाएं पकड़ में आ जाएंगी।


कोट
यात्रियों की सुरक्षा रेलवे के लिए सर्वोपरि है और इसे सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की ओर से निरंतर प्रयास किया जाता है। वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इसी क्रम में अन्य कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए योजना बनाई जा रही है।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed