{"_id":"67086cadd704ec23ff04a9e4","slug":"gorakhpur-news-cc-cameras-on-idol-immersion-routes-there-will-be-online-monitoring-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-712946-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन वाले रूटों पर सीसी कैमरे.. होगी ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन वाले रूटों पर सीसी कैमरे.. होगी ऑनलाइन निगरानी
विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन वाले सभी रूटों की ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से कुल 175 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी सीसीटीवी कैमरे इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे, जहां नगर निगम के अलावा पुलिस भी मौजूद रहेगी। ऐसे क्षेत्र जहां हिंदू और मुस्लिम वर्ग की मिश्रित आबादी है, वहां खास नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन से भी मॉनिटरिंग की जाएगी।
प्रतिमा विसर्जन में किसी प्रकार अशांति न होने पाए इसके लिए तीन दिन पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ऑनलाइन मॉनिटरिंग की योजना तैयार की। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई। कुल 175 स्थान चिन्हित किए गए जहां सीसीटीवी कैमरे अब लगाए जा रहे हैं। नगर निगम ने अपने मुख्य द्वार, जलकल भवन, मल्टीलेवल पार्किंग गोलघर, रैन बसेरा रेलवे रोड, छात्रसंघ चौराहा, लालडिग्गी, सूरजकुंड, राप्तीनगर, गोरखनाथ मंदिर के बाहर, खोराबार, रैन बसेरा धर्मशाला, टीपीनगर, इंदिरा बाल विहार, बेतियाहाता,घोष कंपनी चौराहा,रेती चौक, नखास चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, गोरखनाथ ओवरब्रिज सहित सभी प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगवाए जा रहे हैं।
-
कोट
शहर के सभी प्रतिमा विसर्जन वालों रूटों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कराई जाएगी। कहीं भी किसी ने अशांति फैलाने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृष्णा करुणेश, डीएम