फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CBSE: Today is the last chance to improve the exam form

सीबीएसई : परीक्षा फार्म में सुधार के लिए आज अंतिम मौका

Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CBSE: Today is the last chance to improve the exam form
नाम, जन्मतिथि व विषयों में बदलाव के लिए इसके बाद नहीं मिलेगा अवसर
विज्ञापन


गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए छात्रों की तरफ से भरे गए विवरण में सुधारने के लिए अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की है। तय समय सीमा के बाद छात्रों को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।
बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्राें, अभिभावकों और स्कूलों को निर्देश दिया कि 2025-26 सत्र के लिए तैयार की गई एलओसी (लिस्ट ऑफ कंडिडेट) में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करे लें। यदि कोई गलती है तो जल्द से जल्द सुधार लें। एलओसी डेटा सुधार की विंडो 13 अक्तूबर को खुली थी। इससे पहले 27 अगस्त और 18 सितंबर को जारी अधिसूचनाओं में सीबीएसई ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया था कि वे विद्यार्थियों का डाटा सही-सही जमा करें। एलओसी जमा करने के बाद छात्रों और अभिभावकों को सत्यापन स्लिप दी जाती है। स्लिप के माध्यम से नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और विषय जैसी प्रमुख जानकारियों की पुष्टि कर सकते हैं। यह सुधार विंडो इन्हीं जानकारियों में संशोधन करने का आखिरी मौका है। सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि छात्र का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता के नाम पूरे (संक्षिप्त नहीं) लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

एलओसी (लिस्ट ऑफ कंडिडेट) में सुधार को लेकर बोर्ड ने यह अंतिम अवसर प्रदान किया है। इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा। सभी छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन भी डाटा को सुधार लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजीत दीक्षित, कोआर्डिनेटर सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed