फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, CBSE: The brilliant students of Gorakshnagari hoisted the flag

सीबीएसई : गोरक्षनगरी के मेधावियों ने लहराया परचम-10वीं में अर्नव और 12वीं में सुहानी ने किया टॉप

Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 01:27 AM IST
सार

सीबीएसई के परिणामों में 10वीं में अर्नव और 12वीं में सुहानी ने जिले में सर्वाधिक अंक पाकर टॉप किया है। एकेडमिक ग्लोबल, संस्कृति पब्लिक स्कूल, पिलर्स और आरपीएम के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में जलवा रहा है।

विज्ञापन
In Gorakhpur,  CBSE: The brilliant students of Gorakshnagari hoisted the flag
टॉप करने वाले अर्णव और सुहानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल पादरी बाजार के छात्र अर्णव अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक और 12वीं में संस्कृति पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
विज्ञापन


10वीं में द पिलर्स स्कूल सिविल लाइंस की यशिता राय और द पिलर्स सिक्टौर के वैभव यादव 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द पिलर्स, सिविल लाइंस के उज्जवल प्रताप सिंह 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीहा की शालू ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन


आरपीएम एकेडमी के छात्र उत्कर्ष मौर्य और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्र जयसी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों में टॉप किया। बता दें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड के 124 स्कूल पंजीकृत है। 10वीं और 12वीं में कुल 31,412 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में 76.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
जनपद में कुल 125 सीबीएसई स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षा में शामिल कुल 12728 विद्यार्थियों में से 9661 उत्तीर्ण हुए। 12वीं में छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 76.14 रहा। इस बार पिछली बार की अपेक्षा जनपद के रिजल्ट में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट 69.37 था।

इतने विद्यार्थी थे पंजीकृत
10वीं-16383 विद्यार्थी
12वीं -15029 विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed