{"_id":"67af9a70c8366755d8007372","slug":"gorakhpur-news-cbse-board-exams-will-be-held-at-29-centers-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-840696-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 29 केंद्रों पर आज से होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 29 केंद्रों पर आज से होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
31 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 10वीं की 18 मार्च, 12वीं की 4 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होने जा रहीं हैं। जिले में 29 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। लगभग 31 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
गोरखपुर में 133 सीबीएसई स्कूल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 16,383 और 12वीं में 15,029 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। जिले में 29 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,922 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, बोर्ड की ओर से परीक्षक का भी चयन कर लिया गया है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में निर्देश दिया गया है कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। विद्यार्थियों को हर हाल में 10 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
-- -
छात्रों को परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए। सबसे पहले उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि समय सारणी में परीक्षा के समय कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। जैसे पहले समय सारणी बनाई हो उसी हिसाब से पढ़ना चाहिए। बदलाव करने से तनाव होता है। लिख कर याद करना चाहिए। परीक्षा तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को लगता है कि चाय या कॉफी पीने से नींद नहीं आएगी लेकिन इससे उनकी सेहत पर असर पड़ता है। बच्चों को इसकी जगह पर शिकंजी पीना चाहिए, इसमें नींबू होता है। इससे वह तरोताजा महसूस करेंगे। इन दिनों खानपान का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
- डॉ. सीमा श्रीवास्तव, मनोवैज्ञानिक