फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CBSE: Admit card will not be available without LOC registration

सीबीएसई : बिना एलओसी पंजीकरण के नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

Wed, 03 Sep 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CBSE: Admit card will not be available without LOC registration
30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकृत होगा एलओसी
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2025-26 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी आवेदन आज से शुरू कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दिया गया है।

सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों को एलओसी पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के छात्रों का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा। सीबीएसई के कॉर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड की तरफ से एलओसी से जुड़ी गाइडलाइंस जारी किया गया है, इसका पालन सभी को करना होगा। बोर्ड की ओर से स्कूलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि एलओसी में शामिल विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, लिंग और अभिभावक का नाम पूरी तरह से जांच लेने के बाद ही बोर्ड कार्यालय भेजा जाएगा। स्कूलों को 30 सितंबर तक एलओसी ऑनलाइन जमा करने का निर्देश दिया गया है। तीन से 11 अक्तूबर तक विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा कर सकेंगे। एलओसी और शुल्क जमा करने की तिथि दोनों एक ही होगी। केवल वे छात्र परीक्षा में शामिल होंगे जिनका एलओसी पंजीकरण हुआ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed