फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case registered against Bareilly youth under IT Act

Gorakhpur News: बरेली के युवक पर आईटी एक्ट का केस दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 05:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case registered against Bareilly youth under IT Act
पिपराइच। कस्बे की एक युवती को बरेली के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना मंहगा पड़ गया। युवक के कहने पर होटल मिलने न जाने पर युवती को वह ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। युवती की तहरीर पर पिपराइच थाने में पुलिस ने बरेली मोनरिया निवासी गौरव यादव पर आईटी एक्ट व धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बरेली के गौरव ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे बात भी होने लगी। एक साल पहले हमने नौका विहार मिलने के लिए बुलाया। वह आया और मेरे साथ सेल्फी लेने लगा। इसके बाद मुझ पर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। मैंने उसकी बात नहीं मानी और डांटकर भगा दिया। इसके बाद से ही युवक अलग-अलग नंबर से कॉल कर शादी करने का दबाव बना रहा है। नहीं करने पर मेरे साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। मुझे परेशान कर खुदकुशी करने के लिए वह मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed