फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against six people including former head in fraud case

Gorakhpur News: धोखाधड़ी के मामले में पूर्व प्रधान समेत छह पर केस दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against six people including former head in fraud case
फर्जी गवाह और दस्तावेज के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप
विज्ञापन

गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सराय गुलरिहा के पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर फर्जी गवाह और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पहले से खरीदी गई जमीन को दोबारा रजिस्ट्री करा लिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सराय गुलरिहा निवासी रामनरायन गुप्ता ने बताया कि उनके पिता ने वर्षों पहले तिवारीपुर के जाफरा बाजार निवासी सैयद जाहिद अली और वाहिद अली से 22 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उनका मकान भी काफी समय से बना हुआ है। रामनरायन का आरोप है कि 22 अप्रैल 2025 को गांव के पूर्व प्रधान खड़क बहादुर यादव, जय हिंद यादव और मनीष कुमार ने साजिश रचकर उनकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराई। इसके लिए उन्होंने कुशीनगर के सुकरौली बाजार निवासी पिंटू यादव और सराय निवासी राजू कुमार को फर्जी गवाह बनाकर खड़ा किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी गोरखपुर से की थी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद गुलरिहा पुलिस ने पूर्व प्रधान खड़क बहादुर यादव, जय हिंद यादव, मनीष कुमार, पिंटू यादव, राजू कुमार और सैयद जाहिद अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed