फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against husband and seven others for assault and harassment

Gorakhpur News: पति सहित सात के खिलाफ मारपीट व उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against husband and seven others for assault and harassment
महिला ने ससुराल पक्ष पर मायके में आकर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

खोराबार। इलाके के जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी की शेख टोला निवासिनी महिला ने बुधवार को पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने मारपीट, सोने की चेन छीनने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस अकोलहिया छामूथान निवासी पति शाह आलम खान, ससुर मोहर्रम खान, जेठ शमशेर खान, जेठानी साहिना खान, भतीजा महफूज खान, मिराज खान एवं असरफ खान पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अबिदा खान ने बताया कि 21 जून 2021 में अकोलहिया छामूथान निवासी शाह आलम खान के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज के रूप में 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। नहीं देने पर प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से आजिज आकर 28 अप्रैल को वह अपने भाई के साथ मायके चली गई। अबिदा के अनुसार, बीते 5 मई को मायके में आकर ससुराल पक्ष के शमशेर खान, शाहिना खान, मिराज खान एवं अशरफ खान ने मुझे, मेरी मां हाजिरा वेगम, भाभी आफिरन खान तथा मेरे दोनों बच्चों हबिवा शेख और अलियबा शेख को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed