फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Case filed against husband and in-laws for giving triple talaq, inspector suspended

तीन तलाक मामला: पति ने फोन पर दिया, पत्नी की शिकायत को थाने ने अनसुना किया- दरोगा निलंबित; 8 पर केस दर्ज

Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
सार

पुत्री ने बताया तो दामाद व परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की गई। लेकिन, वे लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को घर से भगाने लगे। काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने। 26 अप्रैल को बेटी को लेकर चौरीचौरा घर आ गईं। विगत दिनों बेटी को मोबाइल पर कॉल कर सलाउद्दीन ने तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Case filed against husband and in-laws for giving triple talaq, inspector suspended
पति ने दिया तलाक, पत्नी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा के वार्ड संख्या तीन रविदासनगर की सानिया (21) ने पति के तीन तलाक देने पर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले पति पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर भी दी थी। मामले में लापरवाही बरतने वाले चौरीचौरा थाने के दरोगा जय प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही सानिया की मां आसिया की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, देवर सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पर लगे आरोपों को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गंभीरता से लेते हुए एसपी नार्थ को जांच सौंपी थी। बुधवार को गांव पहुंचे एसपी नार्थ ने प्रकरण की जांच की तो पता चला कि तीन तलाक पीड़िता अपनी फरियाद लेकर थाने पर गई थी।
विज्ञापन


लेकिन जनसुनवाई अधिकारी दरोगा जय प्रकाश सिंह ने फरियाद नहीं सुनी थी। एसपी की जांच रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2023 में हुई थी सानिया की शादी
सानिया की मां आसिया ने पुलिस को तहरीर के जरिये बताया कि पुत्री की शादी सात अगस्त 2023 को सलाउद्दीन निवासी मुंबई थाना रसायनी महाराष्ट्र के साथ हुई थी। शादी में उनकी मांग के अनुरूप दान दहेज दिया था। शादी के बाद से बेटी के पति सलाउद्दीन, सास सायरा, ननद आशिया, खुशबू व रोजी, देवर जियाअलाउद्दीन व बाला आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।

पुत्री ने बताया तो दामाद व परिवार के अन्य लोगों से बातचीत की गई। लेकिन, वे लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी को घर से भगाने लगे। काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने। 26 अप्रैल को बेटी को लेकर चौरीचौरा घर आ गईं। विगत दिनों बेटी को मोबाइल पर कॉल कर सलाउद्दीन ने तीन तलाक दे दिया।

सोमवार की रात नौ बजे बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसमें तहरीर देने के बाद भी चौरीचौरा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई थी।

मां का लिया गया बयान
चौरीचौरा थाने में सुनवाई न होने के आरोप के मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी ली। उन्होंने सानिया की मां आसिया का बयान भी दर्ज किया। एसपी नार्थ ने बताया कि तीन तलाक मुंबई में ही हुआ था।


मामले में लापरवाही पाए जाने पर दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी: डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed