{"_id":"67ddbfe37ec98d4416029058","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-four-people-for-misappropriating-grain-of-farmers-gorakhpur-news-c-7-gkp1046-876995-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किसानों का गल्ला हेराफेरी करने में चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किसानों का गल्ला हेराफेरी करने में चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
गल्ला खरीदने के बाद भी नहीं किया भुगतान
बेलहर। क्षेत्र के लोहरसन में गल्ला व्यवसायी की ओर से आधा दर्जन से अधिक किसानों का गेंहू खरीदने के बाद भुगतान नहीं किया गया। इसको लेकर किसानों ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में किसानों ने बताया कि लोहरसन में अंबे ट्रेडर्स के नाम से अशोक गुप्ता और आशीष गुप्ता गल्ला व किराना की दुकान चलाते हैं। इनकी दुकान पर आशीष गुप्ता से 200.81 कुंतल गेंहू, जितेंद्र का 291.22 कुंतल गेंहू और श्याम सुंदर से 272.24 कुंतल गेंहू दो माह पूर्व खरीद किया गया। इसका भुगतान बाद में करने की बात कहकर गल्ला ले लिया, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। मांग की तो आशीष ने कहा की अभी वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए हैं आने के बाद भुगतान कर देंगे। घर पर कहने पर केस में फंसाने और जानमाल की धमकी देने लगे। एक माह बीत जाने के बाद दुकान का नाम बदलकर मद्धेशिया ट्रेडर्स कर लिया। मामले की शिकायत थाने पर की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले की जांच करने की मांग की गई थी। एसओ रजनीश कुमार राय ने बताया कि आशीष, अशोक गुप्ता निवासी लोहरसन, अमित गुप्ता निवासी तेनुहारी थाना सहजनवां, बैजनाथ निवासी पटखौली थाना सहजनवां के खिलाफ विश्वासघात, हेराफेरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।