{"_id":"671c0cb2403b6eff3f0890d8","slug":"gorakhpur-news-car-turns-into-ball-of-fire-on-rajghat-bridge-people-troubled-by-two-hour-traffic-jam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-728087-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजघाट पुल पर आग का गोला बनी कार, दो घंटे जाम से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजघाट पुल पर आग का गोला बनी कार, दो घंटे जाम से परेशान हुए लोग
Sat, 26 Oct 2024 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:07 PM IST
सार
कार में आग लगने से राप्ती पुल की एक लेन पर लंबा जाम लग गया। दो घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियां रेंगते हुए बाहर निकलीं। जाम से लोग कराह उठे। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक और थाने की पुलिस ने कार को हटवाकर धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़वाए और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
राजघाट पुल पर शुक्रवार देर शाम चलती कार में आग लग गई। धुआं उठता देख कार में सवार बाहर निकल आए। कार में रखे में अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
इधर, इसकी वजह से पुल की एक लेन पर लंबा जाम लग गया। दो घंटे से भी अधिक समय तक गाड़ियां रेंगते हुए बाहर निकलीं। जाम से लोग कराह उठे। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक और थाने की पुलिस ने कार को हटवाकर धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़वाए और जाम को खुलवाया।

Trending Videos
राप्ती पुल पर लगा जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उरुवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दिग्विजय चंद्र शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी कार से परिवार की दो महिलाओं संग रुस्तमपुर जा रहे थे। कार राजघाट पुल पर पहुंची तभी उनको महसूस हुआ कि कुछ जल रहा है। कार रोककर महिलाओं को नीचे उतार दिया।
इसके बाद बोनट के अंदर से धुआं निकलने पर कार में रखे अग्निशमन यंत्र निकालकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी।
इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने मामले की जानकारी लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार में आग लगने की वजह से जाम लगा था।