फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Called for birthday photo shoot, then car riders snatched the camera and fled

Gorakhpur News: जन्म दिन का फोटो शूट करने बुलाया फिर कैमरा छीनकर भाग गए कार सवार

Sun, 11 May 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Called for birthday photo shoot, then car riders snatched the camera and fled
रामगढ़ताल इलाके की घटना, पीड़ित ने तहरीर देकर अज्ञात पर केस दर्ज कराया
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में शनिवार को जन्मदिन का फोटो शूट कराने के लिए बुलाकर फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर कार सवार भाग गए। भगत चौराहे पर स्थित स्टूडियो के फोटोग्राफर अमर राज ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर सिवांस नाम के युवक पर केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बांसगांव के कटवर गांव के अमन राज ने तहरीर देकर बताया कि भगत चौक पर स्थित कलश स्टूडियो में काम करता है। नौ मई को स्टूडियो के मालिक करन साहनी के मोबाइल पर जन्मदिन का फोटो शूट कराने के लिए कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सिवांस बताते हुए कहा कि रामगढ़ताल क्षेत्र के क्रिसना पैलेस पानी टंकी के पास 10 मई को जन्मदिन का फोटो शूट करना है। मालिक ने यहां जाने के लिए बोला था। शनिवार को सिवांस से बात करके दोपहर में बताए स्थान पर पहुंचा। इस दौरान वहां कार से आए सिवांस ने कहा कि कैमरा पीछे सीट पर रखकर आगे बैठ जाओ। कार में पीछे कैमरा रखकर आगे बैठ गया। कुछ दूर जाने पर वह एक जगह अपने मित्र को बैठाने की बात कहकर कार रोक दी। इसके बाद कार से उतरने के लिए कहा। उतरने के बाद वह कार लेकर गया। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed