फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Calendar released in DDU Gorakhpur University. Semester examinations will be held from November 11

Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कैलेंडर जारी, 11 नवंबर से होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Mon, 15 Jul 2024 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Calendar released in DDU Gorakhpur University. Semester examinations will be held from November 11
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार सत्र की शुरुआत भी हो गई है। इस बार विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 11 नवंबर से शुरू करने की तैयारी है। उसके एक हफ्ते पहले कोर्स पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सत्र को नियमित करने के लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कभी प्रवेश तो कभी परीक्षा में देरी की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा था। अब शासनादेश के अनुसार सत्र की शुरुआत हो गई है। तृतीय, पंचम सेमेस्टर का पाठ्यक्रम 20 अक्तूबर तक पूरा करने की योजना है। इसके बाद 31 अक्तूबर तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
विज्ञापन


11 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। इसके परिणाम भी पांच जनवरी तक घोषित हो जाएंगे। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं भी दो नवंबर तक चलाने की योजना है। सम सेमेस्टर की पढ़ाई छह जनवरी से शुरू होगी। इनकी परीक्षाएं 11 अप्रैल से 10 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों का होगा शीतावकाश
विश्वविद्यालय में इस बार 15 दिनों का शीतावकाश होगा। पिछली बार इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। विश्वविद्यालय ने शीतावकाश को रद्द कर दिया था, लेकिन शासनादेश आने के बाद इसे 10 दिन किया गया था। शीतावकाश रद्द करने को लेकर कॉलेज के शिक्षकों ने काफी विरोध किया था। सत्र 2024-25 में 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक शीतावकाश रहेगा।


कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार सत्र की शुरुआत हो गई है। इस सत्र में कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर रहेगा। परीक्षा परिणाम भी अब समय से आने लगे हैं। इसके साथ ही बहुत जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नव प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उनके लिए एक दीक्षारंभ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed