{"_id":"6776e7915727af6ff101b65f","slug":"gorakhpur-news-cabbage-brinjal-prices-are-at-the-lowest-level-tomato-also-cheap-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-796946-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोभी, बैगन का भाव जमीन पर, टमाटर भी सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोभी, बैगन का भाव जमीन पर, टमाटर भी सस्ता
विज्ञापन
गोरखपुर। गोभी, बैगन का भाव जमीन पर आ गया है। वहीं टमाटर भी सस्ता हो गया है। हालांकि आवक कम होने से मटर का दाम अभी ज्यादा कम नहीं हुआ है। स्थानीय क्षेत्रों से सब्जियां मंडी में आने से दाम में कमी आई है।
महेवा थोक मंडी में गोभी छह से आठ, बैगन दस व टमाटर 15 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है। वहीं फुटकर में गोभी 10 से 15 रुपये तक है। बैगन 20 रुपये किलो व टमाटर 30 रुपये किलो मिल रहा है। लगभग सभी सब्जियों का दाम कम हो गए हैं। इससे लोगों की जेब ज्यादा ढीली नहीं हो रही है। सहालग के समय चार गुना से ज्यादा दाम पर यही सब्जियां बिक रही थीं। गोभी तो 100 रुपये के करीब पहुंच गया था।
सब्जियां स्थानीय क्षेत्रों चौरी-चौरा, खजनी व रजहीं से ज्यादा आ रही हैं। वहीं मटर का दाम अभी उतना कम नहीं हुआ है जितना हर साल इस समय होता है। मटर लगभग 50 रुपये किलो के आसपास फुटकर में बिक रहा है। वहीं फरेंदा से आने वाला मटर अभी इससे भी महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
मंडी में फुटकर व्यापारी महेंद्र का कहना है कि बाहर से मटर की आवक फसल कम होने से अभी कम है। स्थानीय क्षेत्र से भी ज्यादा मटर नहीं आ रहा है। वहीं व्यापारी संजय शुक्ला का कहना है कि सब्जियां इस समय सस्ती हैं। मटर भी जल्द ही और सस्ता आवक बढ़ने से हो जाएगा।