{"_id":"689b9d1729cd2d8dc4026ad1","slug":"gorakhpur-news-businessman-robbed-of-rs-3550-lakh-on-pretext-of-selling-land-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1035567-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी के 35.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन बेचने का झांसा देकर कारोबारी के 35.50 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज
Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
सार
राम सुभाग गुप्ता ने बताया कि पिछले साल जमीन के सिलसिले में उनकी मुलाकात महराजगंज जिले के धनहा नाइक निवासी प्राॅपर्टी डीलर अंकुर गुप्ता से हुई थी। उस दौरान अंकुर ने गुलरिहा थाने के पीछे वायु नंदन द्विवेदी की लगभग 1 एकड़ 35 डिसमिल जमीन दिखाया। इसका सौदा 36 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
केस दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर चुन्नीपुर टोला निवासी राम सुभाग गुप्ता से ठगी हो गई। जालसाजों ने गुलरिहा थाने के पीछे जमीन दिलाने का झांसा देकर उनके 35.50 लाख रुपये हड़प लिए। तय समय पर बैनामा न होने पर जब उन्होंने रुपये की मांग की जालसाजों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राम सुभाग गुप्ता ने बताया कि पिछले साल जमीन के सिलसिले में उनकी मुलाकात महराजगंज जिले के धनहा नाइक निवासी प्राॅपर्टी डीलर अंकुर गुप्ता से हुई थी। उस दौरान अंकुर ने गुलरिहा थाने के पीछे वायु नंदन द्विवेदी की लगभग 1 एकड़ 35 डिसमिल जमीन दिखाया। इसका सौदा 36 लाख रुपये में तय हुआ था।
विज्ञापन
जमीन पसंद आने पर उन्होंने 4 अक्तूबर 2024 को एडवांस के रूप में वायु नंदन के बैंक खाते में 5 लाख रुपये, अंकुर गुप्ता के खाते में 23 लाख रुपये और 3 दिसंबर 2024 को वायुनंदन के रिश्तेदार के खाते में 3 लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि रुपये देने के बाद जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री की बात कही तो आरोपी उन्हें धमकाने लगे। आरोपी अब न रुपये वापस कर रहे हैं और न ही रजिस्ट्री। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।