{"_id":"690a6366fb5d58d7ec08c296","slug":"gorakhpur-news-buses-were-crowded-for-kartik-purnima-bath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1124184-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बसों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बसों में रही भीड़
विज्ञापन
परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी और अयोध्या रूट पर बढ़ाई 50 बसें
गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बसों से श्रद्धालु अयोध्या, वाराणसी व प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इसे लेकर रेलवे बस स्टेशन व कचहरी बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। भीड़ के बावजूूद श्रद्धालुओं की कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर आस्था देखने लायक रही।
कचहरी बस स्टेशन पर लगभग 12:30 बजे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। सड़क पर खड़ी वाराणसी जाने वाली बस सवारियों को बैठा रही थी। बस जैसे ही भरी उसे तत्काल रवाना किया गया। इसके साथ ही पीछे की बसों में भी सीट लेने के लिए श्रद्धालु पहले से ही बैठ जा रहे थे। श्रद्धालु परमानंद मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर वाराणसी में स्नान करने का सौभाग्य मिलेगा। भीड़ तो है लेकिन स्नान के लिए जाना भी है। यहां से गोला और बड़हलगंज जाने वाले श्रद्धालु भी ज्यादा रहे। वहीं प्रयागराज जाने वाली बसों में सामान्य भीड़ देखी गई।
रेलवे बस स्टेशन पर दोपहर 01:16 बजे अयाेध्या जाने वाली बसों मेें ज्यादा भीड़ देखी गई। वहीं अन्य रूटों के लिए जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य रही। अयोध्या जाने वाली बसों को यात्री ज्यादा पूछ रहे थे। दोपहर 01:20 बजे अयोध्या जाने वाली बसें लाइन से खड़ी रहीं, जिनमें श्रद्धालु बैठ रहे थे। बसें खड़ी होते ही सीट पाने के लिए श्रद्धालु जद्दोजहद करते नजर आए। चौरीचौरा के देवीपुर निवासी रामाशंकर यादव ने बताया कि हर साल वह देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा स्नान में अयोध्या पहुंचते हैं।
विज्ञापन
राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ही श्रद्धालु विभिन्न रूटों पर रवाना होने लगे हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी, अयोध्या के लिए 50 अतिरिक्त बसेें चलाई गई हैं। श्रद्धालु प्रयागराज भी रवाना हो रहे हैं।