फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bus brakes fail on the road... driver flees after seeing traffic jam

Gorakhpur News: सड़क पर बस का ब्रेक फेल...जाम देख चालक छोड़कर भागा

Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bus brakes fail on the road... driver flees after seeing traffic jam
नौसड़ रोड पर जाम में करीब चार घंटे तक फंसी रही बस
विज्ञापन


गोरखपुर। नौसड़ रोड पर जाम में सोमवार की सुबह एक कॉलेज की बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में सवार छात्रों का कहना था कि ब्रेक फेल होने की वजह से चालक ने एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। कार चालक ने बस से चाबी निकाल ली। करीब चार घंटे तक बस वहीं खड़ी रही। कुछ छात्र-छात्राएं ऑटो से कॉलेज गए।
जानकारी के अनुसार, यह बस गीडा स्थित एक निजी कॉलेज की थी। बस में सवार छात्रों ने बताया कि बस का चालक सोमवार को नहीं आया था। उसकी जगह दूसरा चालक बस को चला रहा था। सुबह नौ बजे के करीब राप्ती नदी का पुल पार कर नौसड़ की तरफ बढ़ते ही बस का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद चालक ने एक कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह मौके से भाग गया। बस में करीब 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। टक्कर के बाद कार सवार युवक ने आकर बस की चाबी निकाल ली। कॉलेज के लिए लेट होने की वजह से धीरे-धीरे छात्र-छात्राओं ने पैदल चौराहे को पार किया और आगे से ऑटो लेकर गए। छात्र गौरव ने कहा कि बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके बाद ड्राइवर भाग निकला। नितिन यादव ने कहा कि आज दूसरा ड्राइवर आया था, जाम में बस खड़ी कर वह भाग गया। दोपहर बाद बस वहां से निकाली गई।
विज्ञापन

--
ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने पुलिया पर डाली मिट्टी
नौसड़ में पुलिया निर्माण की वजह से सोमवार को जाम लगा। सुबह मिट्टी हटाने के लिए मजदूर मौके पर नहीं पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने मिट्टी को हटाकर किनारे किया, जिसके बाद वाहन तेजी से निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed